कुशीनगर के सेवरही नगर स्थित केसरवानी लॉज में समाजवादी प्रबुद्ध सभा के बैनर तले प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अभी तक प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा किए गए घोषणा का कोई भी कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। समाज के प्रबुद्ध जनों को अब अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए आगे आना होगा।
2022 में सरकार को देना होगा जवाब
सरकार को जवाब 2022 में देना होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बालकृष्ण मिश्र ने कहा कि महंगाई और वादाखिलाफी से आमजन में नाराजगी है। प्रबुद्ध जनों को इन सब दिक्कतों को आमजन के बीच रखनी होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष व ज़िलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा जय त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भगवान परशुराम को महापुरूष बताकर घोषित अवकाश को रद्द कर दिया। जिससे ब्राह्मण समाज के अंदर रोष व्यापत है। कार्यक्रम का संचालन नन्दा पाण्डेय जी ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.