लखीमपुर जिले के गोला गोकर्णनाथ में बुधवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में विराजमान प्रतिमाओं को शारदा नहर व उल्ल नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
नदी तटों पर गोताखोर भी लगाए गए थे। डीजे पर प्रतिबंध के बाद भी वाहनों पर प्रतिमाओं को सजाकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में ले जाया गया। बारिश की वजह से थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हुआ, किन्तु बारिश थमने के बाद विसर्जन का सिलसिला चालू हुआ।
झांकी के साथ रंग, गुलाल उड़ाते भजन आगे बढ़ रहे थे
वैदिक मंत्र व रीति-रिवाज से प्रतिमाओं को विसर्जित किया। गोला नगर जय माता जी के जयकारे से गूंज रहा था। भजन-कीर्तन व बैंडबाजों संग जुलूस विभिन्न सड़कों से होता हुआ गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। झांकियों के दर्शन के लिए लोग घरों से निकल बाहर निकल पड़े। झांकी के साथ रंग, गुलाल उड़ाते भजन आगे बढ़ रहे थे।
गोला गोकर्णनाथ में मिल रोड कोटा वाली गली, मोहल्ला मुन्नूगंज वाल्मीकि समाज, पश्चिमी दीक्षिताना उज्जवल रस्तोगी कमेटी आदि से मूर्तियों को विसर्जन हेतू ले जाया गया । चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे वैष्णों दरबार से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
इन स्थानों पर हुआ विसर्जन
इस मौके पर कृष्णानंद अवस्थी, राजेश शुक्ल, दीपूलाला, अतुल पुरवार आदि मौजूद रहे। अधिकांश विसर्जन शारदा नहर पर किए गए व मूड़ा की ओर से आने वाली शोभा यात्रा के विसर्जन उल्ल नदी में हुए। बांकेगंज में प्रतिमाओं का विसर्जन शारदा ब्रांच की नहर में किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.