लखीमपुर खीरी में मंगलवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक उसके घर गया और उसे बाहर बुलाया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी, सीओ सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
घटना भीरा कोतवाली क्षेत्र के बस्तोली गांव की है। यहां शाम करीब 6 बजे अनीश कुमार पुत्र मुलाई कुमार (चौकीदार) का गांव के ही अरुण मिश्रा उर्फ बाबू मृतक के घर गया था। इसी समय दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अरुण ने फायरिंग कर दी। गोली अनीश से सिर में जा लगी। इससे वह वहीं गिरकर घायल हो गया।
परिजनों को जानकारी हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी अरुण कुमार, सीओ राजेश कुमार, कोतवाल विमल गौतम ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से बात करके जानकारी जुटाई। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसका अभी पती नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
परिजनों ने बताया कि अरुण आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है। परिजनों ने बताया कि असीम को तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटी व एक बेटा है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। टीम गठित की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.