मितौली के अवैध अस्पतालों पर CMO की कार्रवाई:चार नॉन रजिस्टर्ड हॉस्पिटलों को किया सील; कई क्लीनिकों को नोटिस जारी

मितौली (लखीमपुर खीरी)6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी के सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। महेवागंज स्थित चार अस्पतालों को सील किया। ये अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया। कहा कि अपने अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध क्लीनिक नर्सिंग होम हॉस्पिटल पर जांच कर कार्रवाई करें।

अवैध हॉस्पिटलों, नर्सिंग होम पर मारा छापा
सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बुधवार दोपहर मितौली तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सभी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन चेक किया। जिन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं था। उनको तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। इनमें आरएन हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, उजाला हॉस्पिटल, मातृछाया हॉस्पिटल शामिल हैं।

मातृ छाया मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल के संचालकों के पास भी सही कागजात नहीं थे।
मातृ छाया मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल के संचालकों के पास भी सही कागजात नहीं थे।

अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटलों पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर यह कार्रवाई लगातार चलेगी। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। जांच की जा रही है। इसमें शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संजीवनी अस्पताल के पास रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं थे।
संजीवनी अस्पताल के पास रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं थे।

अवैध क्लीनिक संचालकों को दी गई नोटिस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया जो अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन कर रहे थे औचक निरीक्षण करते हुए चार अस्पतालों को सील कर दिया गया है व शीघ्र हॉस्पिटल पंजीकरण के कागज दिखाने के लिए नोटिस जारी कर दी गई है समय रहते आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाने की स्थिति में इन हॉस्पिटलों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

क्षेत्र में संचालित आरएन हॉस्पिटल पर सीएमओ ने सील की कार्रवाई की है।
क्षेत्र में संचालित आरएन हॉस्पिटल पर सीएमओ ने सील की कार्रवाई की है।
खबरें और भी हैं...