लखीमपुर-खीरी में विद्युत विभाग ने मारा शतक:बकायेदारों के काटे गए 100 कनेक्शन, पांच लाख की गई वसूली

लखीमपुर-खीरी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन विभाग ने शतक मारा है। विभाग ने सौ से अधिक बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। इतना ही नहीं अभियान के पहले दिन विभाग की टीम ने पांच लाख रुपए की बकाया वसूली भी की। ये अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।

विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारी के साथ बकाया वसूली को लेकर वृहद अभियान चला रखा है। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की गई थी। बकाया वसूली अभियान में एक्सियन निशांत ज्योति, एसडीओ संजय कुमार, जेई विद्यासागर, जेई रवि कुमार, जेई शैलेन्द्र, जेई शिवम सिंह, सम्पूर्णानगर जेई राठौर सहित नौ जेई बकाया व चेकिंग अभियान में शामिल थे।

बकायेदारों की समस्याओं को सुना गया
अभियान के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बकायेदारों से बकाया बिल जमा कराने के साथ उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना। पहले दिन चलाए गए अभियान में अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के सौ से अधिक कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही पांच लाख रुपए की बकाया वसूली की गई। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया वसूली का कार्य जोरो पर किया जा रहा है।

बकाया वसूली अभियान चलाया गया
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभाग की कई टीमों के द्वारा शहर में बकाया वसूली अभियान चलाया गया था। चौकी दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विद्युत विभाग के अभियान को लेकर बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...