लखीमपुर खीरी जिले के तराई दुधवा नेशनल पार्क की वन रेंज सम्पूर्णानगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौरनिया गांधी नगर में विश्व गैंडा दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और अध्यापक की मौजूदगी में रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव बाबु सरोज, रमेश बाबू वन दरोगा ने लोगों की मौजूदगी में विश्व गैंडा दिवस पर छात्र-छात्राओं में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता कराई।
एक से बढ़कर एक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का कला के माध्यम से दिखाया। अधिकारियों ने विश्व गैंडा दिवस पर लोगों को जागरूक किया। चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।
मानव-वन्य जीव संघर्ष से बचें
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अवधेश कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों को मानव व वन्य जीव संघर्ष से बचने को प्रेरित किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.