लखीमपुर खीरी के ग्राम गरवापुर की सफाई व्यस्था की पोल बारिश ने खोल कर रख दी। गांवों के अन्दर मार्गों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। नालियों के सफाई न होने से जगह-जगह गन्दा पानी भरा है। पानी में मच्छरों का प्रजनन केन्द्र है। जिससे आये दिन ग्राम में काफी लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। जिससे और भी ज्यादा संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई।
बारिश से जल भराव हो गया है। जिससे ग्राम वासियों को आवागमन में काफी दुश्वारियां हो रही है। गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अत्याधिक गन्दगी सारे गांवो में फैली हुई। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सीएचसी अधीक्षक मयंक मिश्रा ने वीडियो को पत्र लिखकर गांव गरवापुर में गंदगी और जलभराव की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की।
समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई और जलभराव की समस्या को नजर अंदाज करने से महामारी का संकट उत्पन्न हो सकता है। फिर भी शासन-प्रशासन के अधिकारियो ने अखबारो में छप रही खबरों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिस कारण ग्राम प्रधान के हौसले बुलन्द दिखाई दे रहे है। तालाब के पास आ रही दुर्गन्ध (बदबू) कूड़े के ढेर लगे तथा कई जगहों पर जल भराब भी देखा जा सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.