लखीमपुर खीरी में फरधान क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी एक महिला का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला। आरोप है कि पल्लू से उसकी गर्दन कटी हुई बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पहुंच गई।
ग्रामीणों के अनुसार महिला घर से शौच के लिए रेल की पटरी की तरफ गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो उसका शव रेलवे पटरी के पास मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
साड़ी के फंदे से कसा था गला
बताया जाता है कि गांव खानपुर की महिला का पति इन दिनों पूर्णागिरि दर्शन करने गया है। सुबह करीब 8 बजे महिला घर से शौच के लिये निकली थी। दो घंटे बाद भी जब नहीं लौटी तो परिवार के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ उसे खोजते हुए पहुंचे। जहां उसका शव पड़ा हुआ था। गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। उसे देखकर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया।
पति के लौटने का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति के आने का इंतजार कर रही है। उसे फोन कर सूचना दे दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.