निघासन स्थित द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज व एसएमडी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में संयुक्त रुप से नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में पहुंची उप जिलाधिकारी निघासन श्रद्धा सिंह ने उपस्थित स्कूली छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए किसी भी समस्या के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 सहित नजदीकी पुलिस थाने व स्वयं एसडीएम के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454416571 पर सूचित करने के लिए कहा और उपस्थित स्कूली छात्राओं को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
निघासन के द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी रहा। जिसमें निघासन की उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह मौजूद रहीं। जिन्होंने कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं उप जिलाधिकारी ने भी सभी छात्राओं के मन में उमड़ रहे प्रश्नों का बखूबी उत्तर दिया और कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को सफलता के गुण सिखाये।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर अपने भाषण में जोर दिया और 1090 जैसी वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया, विद्यालय के प्रबंधक ठाकुर विनोद कुमार सिंह ने छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रेरित किया, और कहा की छात्राओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है, प्रशासन सदैव उनके साथ है।
इस दौरान निघासन के केके मौर्या व मनोज वर्मा सहित कॉलेज के चीफ को ऑर्डिनेटर यज्ञ भूषण सिंह, उप प्रधानचार्य मुशर्रफ खान, इंग्लिश मीडियम के प्रधानाचार्य अंकुर कुमर पाण्डेय, पुनीता सिंह, रामलखन राजपूत, विनीत जोशी आदि सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व स्कूलों बच्चे मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.