ललितपुर में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर गुरुवार को ललितपुर के 29 गांवों में जल दीपावली मनाई गई। जल दीपावली के तहत हजारों दीए जलाए गए।
इसके तहत जल जीवन मिशन की सफलता की कहानी को आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। ललितपुर जिले के लागोंन पेयजल समूह योजना के अंतर्गत ग्राम काला पहाड़ सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में जल दीपावली धूमधाम से मनाई गई।
लोगों ने जलाए दीप
ग्राम काला पहाड़ में प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ के मुख्यातिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने नालों की टोटी खोलकर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने घर और गांव में दीपक जलाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
हर घर पहुंचे जल
इस मौके पर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर जल पहुंचे। उन्हें कहा योगी और मोदी सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है।
इस दौरान ग्रामीणों ने रंगोली बनाई और दीपों को जलाकर जल दीपावली मनाई। इसके अलावा मड़ावरा के ग्राम जामनी बांध के पास देवरी में जल मिशन योजना का शुभारंभ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में किया गया। इस योजना के शुभारंभ होने से ग्रामीणों को शुद्व जल मिल सकेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.