ललितपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिले में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ। उन्होंने खुद तीन किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाया। जब उनसे पूछा गया कि तीन कृषि बिल केंद्र सरकार ने वापस लिए वह राष्ट्र हित मे थे कि नहीं। तो राज्यमंत्री ने कहा वह शीर्ष नेतृत्व जाने कि वह क्या थे क्या हैं।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने किया नेतृत्व
जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर रैली नेहरू महाविद्यालय से तुवन मन्दिर तक निकली गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमन्त्री मनोहर लाल पंथ ने स्वयं तीन किलोमीटर तक ट्रैक्टर चलाया । इस दौरान पत्रकारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से सवाल पूछा कि तीन कृषि बिल सरकार द्वारा वापस लिए गए है यह बिल राष्ट्र हित मे थे या नहीं। जिस पर राज्यमन्त्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व जाने, क्या थे क्या है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है ।
कई जगहों पर लगा जाम
ट्रैक्टर रैली में सौ से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए थे। ट्रैक्टर रैली के चलते शहर में कई जगह जाम लगा रहा । जिसके चलते राहगीरों को कापी परेशान होना पड़ा । रैली में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.