मोहनलालगंज में राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाने के चलते ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अंत्योदय कार्ड पर अपात्रों ने कब्जा कर रखा है, जबकि पात्र लोग तहसील के चक्कर काट रहे हैं। दैनिक भास्कर की खबर का संज्ञान लेकर लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कैंप लगाकर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए हैं।
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सैकड़ों लोग सालों से राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। राशन नहीं मिलने से किसी के घर में एक वक्त का खाना बन रहा, कोई दोगुनी मजदूरी करने के लिए मजबूर है। 5 मई को दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश नहीं अधिकारियों को आदेश दिया है कि पात्र लोगों के राशन कार्ड कैंप लगाकर बनाए जाएं, जिससे लोगों को समय पर राशन मिल सके।
लखनऊ में इन दिनों राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है, कि लक्ष्य पूर्ण होने के चलते नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते। वहीं दूसरी तरफ अपात्र लोग पात्र लोगों के हक पर कब्जा कर बैठे हैं। शासन ने ऐसे लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की थी। हालांकि लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के आदेश के बाद मोहनलालगंज क्षेत्र के लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पात्र लोग तहसील में लगे कैंप में आवेदन कर अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.