उत्तर प्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन के सामने होगा।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे परेड स्थल पहुँचे। जिलाधिकारी के अनुरोध पर राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सेना के तोप, टैंक और लड़ाई के मैदान में कौशल दिखाने वाले हथियार से लैस वाहनों की टुकड़िया निकली। इनके बाद सेना, पुलिस पीएसी और स्कूलों के बैण्ड की प्रस्तुतियां हुई।
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 73वें गणतंत्र दिवस की सोशल मीडिया पर भी लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।
CM आदित्यनाथ ने अपने आवास पर ध्वजा रोहण किया
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर ध्वजा रोहण करने के बाद कहा, हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतान्त्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने इस मौके पर लोगों को मूल अधिकारों के साथ कर्तव्यों की याद दिलाई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योगदान देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.