राजधानी के ग्रामीण इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गुरुवार रात ईंट से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या उसके बेटे ने ही की थी। निगोहा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे जगदेव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक का एक महिला से अवैध संबंध था। हत्यारोपी बेटे का आरोप है कि पिता के एक महिला से संबंध हैं। जिसके कहने पर जमीन बेंच रहे थे। कई बार समझाने पर भी नहीं मानने पर हत्या कर दी।
निगोहा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रंजीतखेड़ा गाँव निवासी महादेव (70) गाँव के बाहर खेत मे घर बनाकर पत्नी शांती के साथ रहते थे। गुरुवार रात उनकी हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर मृतक की बेटी श्वेता व बिटाना ने छोटे भाई गया प्रसाद व उसकी प्रेमिका पर शक जताया था। जांच में सामने आया कि लखनऊ में नौकरी करने वाले बेटे जगदेशव ने हत्या की थी।
घर के बाहर तख्त पर लहूलुहान हालत में मिला था शव
गुरुवार रात मृतक महादेव रोज की तरह पत्नी शांति के साथ खाना खाकर सो गए थे। वहीं शांति रोज की तरह नीद की दवा खाकर शो गई। शुक्रवार सुबह महादेव का खून से लथपथ शव मिला था। शांति के मुताबिक नींद की गोली खाने के चलते उन्हें कोई शोर सुनाई नही दिया। सुबह उठी तो देखा महादेव का शव घर के बाहर तख्त पर पड़ा था। महादेव का बड़ा बेटा जगदेव लखनऊ में नौकरी करता है और छोटा बेटा गया प्रसाद गाँव के मकान में परिवार के साथ रहता है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों ससुराल में रहती हैं।
बेटों से अनबन के चलते गाँव के बाहर रहते थे बुजुर्ग दंपति
हत्या के पीछे मृतक के अवैध संबंध किसी महिला से होने की बात समाने आई है। जबकि पत्नी शांति के मुताबिक बड़े बेटे जगदेव लखनऊ में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा गया प्रसाद गांव में रहता है। गया प्रसाद के एक महिला से अवैध संबंध होने के चलते पति महादेव की उससे नहीं पटती थी। जिसके चलते दोनों लोग गांव के बाहर अलग रह रहे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.