अलाया अपार्टमेंट मामले में तीसरा शव मिला गया है। उन्नाव निवासी 42 साल की शबाना को मृत बॉडी SDRF और NDRF की टीम मलबा हटाने के दौरान मिला है। ऐसे में अब मृतकों की संख्या 3 पहुंच गई है। मरने वालों में तीनों महिला है। इसमें एक परिवार की दो और एक परिवार से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
सिविल के डॉक्टर आंनद ओझा ने बताया कि महिला आई तो उसकी मौत को चुकी थी। ऐसे में अब उसके मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिछले 30 घंटे से महिला के परिवार के लोग जिला प्रशासन, एलडीए और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
मंगलवार शाम को हुआ था हादसा
हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। DGP डीएस चौहान के अनुसार जो लोग बिल्डिंग के बेसमेंट में फंसे हैं। उनको लगातार ऑक्सीजन देने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन बुधवार दोपहर दो बजे के बाद कोई व्यक्ति ट्रेस नहीं हो रहा था। मरने वाली महिलाओं में पूर्व कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां और भाई की पत्नी शामिल हैं।
9 इंच के पिलर पर टिकी थी इमारत
5 मंजिला बिल्डिंग 9 इंच के पिलर पर खड़ी की गई थी। इतना ही नहीं, पिलर में सरिया-सीमेंट भी अच्छी क्वालिटी के नहीं लगाए थे। हादसे के बाद अब इसकी जांच के लिए भी कमेटी बनाई गई है। इसमें जिला प्रशासन के लोग, सिविल इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर शामिल हैं।
बेसमेंट में कमरा बनवाने का चल रहा था काम
LDA अधिकारियों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बेसमेंट में कमरा बनवाया जा रहा था। इसका एक वीडियो भी उनके हाथ लगा है। लोगों का कहना है कि दोपहर को भूकंप आया था। उस दौरान भी बिल्डिंग हिली थी। इसके 3 घंटे बाद बिल्डिंग जमींदोज हो गई। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी का इस मामले पर कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.