पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे की आशंका को देखते हुए लखनऊ चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन बंद कर दिया गया है। रविवार सुबह से ही बर्ड हाउस सेक्शन में दर्शकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। बर्ड फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सबको सतर्क कर दिया है, पशुपालन विभाग इसमें काम कर रहा है। कानपुर में संभावना बनने के बाद सैनिटाइजेशन हो रहा है। मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगे।
सबको सतर्क कर दिया है, पशुपालन विभाग इसमें काम कर रहा है। कानपुर में संभावना बनने के बाद सैनिटाइजेशन हो रहा है। मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगेः बर्ड फ्लू पर दारा सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री pic.twitter.com/NFVi9ABOJI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
कानपुर में हो चुकी है पुष्टि
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर कानपुर में पुष्टि हुई है। इसे लेकर पूरी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सभी को अलर्ट किया गया है। कैसे इसकी जांच करनी है, इसके निर्देश दिए गए हैं। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है।
पशुओं को चिकन देना बंद
चिड़ियाघर प्रशासन ने अब भोजन के रूप में पशुओं को चिकेन देना बंद कर दिया है। ज्यादातर जानकारों को चिकन की जगह अंडा दिया जा रहा है। वह भी 20 मिनट तक उबालने के बाद दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पक्षियों को दवाइयां भी दी जा रही है और डॉक्टरों को समय-समय पर चेकिंग करने को लगाया है।
बर्ड फ्लू के लिए यूपी सरकार की एडवाइजरी
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.