लखनऊ में होने वाली ऑल इंडिया DG कांफ्रेंस के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह कांफ्रेंस 19, 20 और 21 नवंबर को होनी है। इसमें सभी राज्यों के पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स चीफ हिस्सा ले रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को कांफ्रेंस संबोधित करेंगे। साथ ही वह IB के अफसरों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
जबकि गृह मंत्री अमित शाह 3 दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगे। वह 19 नवंबर को उद्घाटन सत्र में आंतरिक सुरक्षा के टिप्स देंगे।
राजभवन में रुकेंगे PM
PM मोदी का लखनऊ में एक दिन रुकने का प्रोग्राम है। पहले पुलिस हेड क्वार्टर में ही उनके रुकने की तैयारियां की जा रही थीं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब इसमें बदलाव किया गया है। अब वह राजभवन में रुकेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय में रुकेंगे।
कांफ्रेंस में देश भर के DG होंगे शामिल लखनऊ के पुलिस हेड क्वार्टर में पुलिस अफसरों की सबसे बड़ी कांफ्रेंस होने जा रही है। इसमें सभी राज्यों के BSF, CISF, CRPF, ITBP और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी हिस्सा लेंगे। कांफ्रेंस में देश में आंतरिक सुरक्षा को लेकर पिछले 1 साल में आई चुनौतियों पर चर्चा होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.