रायबरेली में मुनव्वर राना के बेटे पर फायरिंग:लखनऊ जा रहे तबरेज राना पर दो बाइक सवारों ने किया हमला, पिता मुनव्वर राना रायबरेली पहुंचे

रायबरेली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर सोमवार देर शाम बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह हमला उस समय हुआ जब वह लखनऊ वापस लौट रहे थे। फायरिंग में मुनव्वर राना के बेटे बाल-बाल बचे। बेटे ने प्रॉपर्टी को लेकर अपने चाचा पर हमले का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रायबरेली में है पुश्तैनी जमीन

मुनव्वर राना की रायबरेली में पुश्तैनी जमीन है। इन संपत्तियों की देखभाल के लिए उनके बेटे तबरेज राना दो दिन पहले शहर में आए थे। वह इस बीच एक निजी होटल में रुके थे। सोमवार को काम पूरा होने के बाद वो शाम को लखनऊ वापस लौट रहे थे। इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे के करीब एक पेट्रोल पंप पर रुके थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद एक बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद तबरेज ने अपनी लाइसेंसी गन निकाली और कार से बाहर निकल आए। यह देख दोनों युवक फरार हो गए।

मुनव्वर राना पहुंचे रायबरेली

बेटे पर फायरिंग की सूचना मिलते ही मुनव्वर राना लखनऊ से रायबरेली पहुंचे। बेटे से मुलाकात कर उन्होंने तबरेज की खैरियत ली। इस बीच मुनव्वर ने अपने भतीजो पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वो उन्हें पहले भी रायबरेली न आने की ताकीद कर चुके हैं। कि, अगर वो यहां आएंगे तो जान से मार दिया जाएगा।

फायरिंग में बचे तबरेज राना
फायरिंग में बचे तबरेज राना

बदमाशों ने मुह पर बांधा था कपड़ा

फायरिंग के दौरान दोनों आरोपी अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। इसलिए वह आरोपियों को पहचान नहीं सके। तबरेज ने कहा कि, हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। संपत्ति को लेकर परिवार से विवाद चल रहा है। लेकिन, वह ऐसा करेगे मुझे यकीन नहीं हो रहा।

गाड़ी में गोलियों के निशान।
गाड़ी में गोलियों के निशान।

सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है। हालांकि, अभी तक तबरेज की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि, हमलावरों ने मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर फायरिंग की है। उन्होंने अपने चाचा पर हमला कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन चली रही है।

खबरें और भी हैं...