पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात 8 महिला सिपाहियों की शनिवार सुबह एकाएक तबीयत खराब हो गई। वे बेहोश होने लगीं। आनन-फानन में सभी को श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सिपाहियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। शुक्रवार को जिले में हुए कोविड-19 के टीकाकरण में इन सभी महिला सिपाहियों को भी टीका लगवाया गया था। आज सुबह ये श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में के लिए बने महिला चेकिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी पर पहुंची थीं।
सुबह सुरक्षा ड्यूटी के लिए पहुंची थीं सभी महिला सिपाही
श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा में महिलाओं की चेकिंग के लिए 3 D1, D2 और D3 प्वॉइंट हैं। इन पर महिलाओं की चेकिंग की जाती है। यह यहां की सुरक्षा व्यवस्था की सामान्य प्रक्रिया है। 8 महिला सिपाही शनिवार सुबह ही अपने ड्यूटी पर पहुंची थीं। जहां पर अचानक उनको बेचैनी, उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई।
घबराने की कोई बात नहीं, यह आम साइड इफेक्ट
श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर उजैर अहमद का कहना है कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं कोरोना के वैक्सीन लगने के बाद आ सकती है। महिला सिपाहियों को बदन-दर्द, थकान की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। किसी भी तरह की वैक्सीन लगने के बाद इस तरीके के साइड इफेक्ट होते हैं। सभी लोग सामान्य हैं और सभी का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) भी सामान्य हैं। इनको डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.