भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है। मंगलवार को इसी क्रम में पूर्व विधायक जगपाल सिंह, छट्ठू प्रसाद एवं अमरेश कुमार सिंह, राणा दिनेश प्रताप सिंह समेत 8 अगल-अलग नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
कभी बसपा का गढ़ कहे जाने वाले जनपद सहारनपुर में बसपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। सबसे बड़ा झटका मंगलवार को उस समय लगा। जब सहारनपुर देहात से तीन बार विधायक चुने गए जगपाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।
दिग्गज थाम रहें भाजपा का दामन
बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह सहारनपुर,छट्ठू राम जी बलिया,अजय कुमार,राणा दिनेश प्रताप,आर बी निषाद,शैलेन्द्र सिंह पप्पू,राहुल देव,जोगेंद्र सिंह राठौर ,निगत खान पूर्व कस्टम ऑफिसर ,नवनीता पटेल ने भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे।
बसपा को लगा एक और झटका
मायावती द्वारा इस्तीफा दिये जाने के कारण इस सीट पर वर्ष 2003 में हुए उपचुनाव में जगपाल सिंह फिर चुनाव लड़े मगर वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में सामान्य हुई इस सीट पर लगातार जगपाल सिंह विधायक चुने गए। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में जगपाल सिंह मामूली अंतर से कांग्रेस के मसूद अख्तर से चुनाव हार गए। इसके बाद से जिले में बसपा में लगातार उथल-पुथल मची है और एक-एक कर बसपा के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.