लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थिति कैंसर संस्थान में मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने के मकसद से 565 नियमित डॉक्टर और कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके अलावा आउटसोर्सिंग पद पर 419 संविदा पर भर्ती होगी।
कैंसर संस्थान में 100 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। अभी 25 डॉक्टर और 250 कर्मचारी कार्यरत हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही 250 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू की जाएगी।
62 फैकल्टी के पद पर होगी भर्ती
डॉ. आरके धीमन ने बताया कि डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी के चलते बेड की संख्या नहीं बढ़ पा रही थी। जबकि बेड व उपकरण तैयार हो चुके हैं। जल्द ही 62 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती होगी। 503 पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों के नियमित पद हैं। इन पर भर्ती होगी। साथ ही 419 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जैसे-जैसे डॉक्टर- कर्मचारियों की भर्ती होगी बेड की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.