पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत आज से प्रदेश में तीन करोड़ से भी अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस बड़े अभियान के लिए प्रदेश में दस हजार से भी अधिक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 69 हजार टीम इस अभियान को मिशन के तहत आगे बढ़ाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोलियाे का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए इसको लेकर लोग सतर्क रहें और पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के अवंती बाई लोधी अस्पताल में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर इसका शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने डफरिन अस्पताल में करीब 10 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई।
यूपी में पांच वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा की डोज
प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किया जाएगा। ऐसे में करीब तीन करोड़ 40 लाख बच्चे राज्यभर में हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं अगले हेल्थ टीम घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है।
पोलियो से सतर्क रहें लोग
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो का खतरा अभी टला नहीं है। पड़ोसी मुल्कों के बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में यहां भी लोगों को सतर्क रहना होगा। वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अगर इस चक्र से एक भी बच्चा छूट गया तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।
कहा कि प्रदेश में नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को रविवार से पोलियो की ड्राप पिलाई जा रही है। प्रदेश में पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 10 हजार बूथ और घर-घर जाकर बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है।
दिल्ली सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल। कहा कि यूपी में दिल्ली से कई गुना आबादी है। यहां सिर्फ साढ़े आठ हजार के करीब वायरस से मौत हुई। वहीं पौने दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा वायरस ने जान ले ली।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.