लखनऊ में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दंपति के शव कमरे में पड़े मिले। महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी, जबकि पति फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को ही उन्होंने नया घर लिया था और रिश्तेदारों ने आकर उस दिन पार्टी की थी। उसके अगले दिन दोनों की लाश मिली। परिजनों ने बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले पति ने पत्नी को मारा फिर डर से खुद फांसी लगा ली। लेकिन देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आया कि दोनों ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की थी।
पूरा मामला गोमती नगर विस्तार स्थित गंगोत्री विहार फेस-2 का है। बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने पर दोनों में विवाद हुआ था। DCP पूर्वी अमित कुमार आनंद ने बताया कि श्याम किशोर मिश्रा (38) व उनकी पत्नी साधना (36) पहले खरगापुर इलाके में रहते थे। इनके दो बच्चे थे, बेटा अविनाश (7) व बेटी आदिति (8)। एक दिन पहले ही गंगोत्री विहार में रहने आए थे। श्याम किशोर के 3 भाई है। बड़े भाई राम किशोर व छोटे भाई ब्रज किशोर। नया घर 3 मंजिला बना था। श्याम पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर रहते थे।
श्याम किशोर नशे का लती था
गृह प्रवेश पर श्याम किशोर मिश्रा ने आर्केस्ट्रा पार्टी का भी व्यवस्था की थी। इसमें आई लड़कियों संग डांस करने को लेकर पत्नी साधना से विवाद हो गया। जिसके चलते दो बार साधना पकड़कर उन्हें घर ले गई, लेकिन वह दोनों बार वापस लौट आए। इसके बाद परिजनों के बीच में पड़ने पर घर गए। जहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आशंका है कि इसके बाद श्याम किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठाया। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक श्याम किशोर नशे का लती था। कल भी नशेबाजी और आर्केस्ट्रा पार्टी में आई युवतियों के साथ डांस को लेकर पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।
सुबह जब काफी देर तक कोई नीचे आया तो दरवाजा खटखटाया गया। लेकिन, रिस्पांस नहीं आने पर संदेह हुआ। बड़े भाई ब्रज किशोर ने पुलिस को जानकारी दी। खिड़की से झांककर देखा तो दोनों के शव दिखे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पहले वाले घर में भी ये लोग एक साथ रहते थे। श्याम की पहले मोबाइल की दुकान थी बाद में वो अपने भाई के साथ ट्रेडिंग का काम करने लगा था।
पापा का मम्मी से रोज विवाद होता था, कल रात भी हुआ
बेटी अदिति ने पुलिस को बताया कि पापा का रोज मम्मी से विवाद होता था। कल पार्टी में डांस को लेकर भी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। देर रात होने पर हम दोनों भाई बहन सो गए। सुबह उठे तो देखा मम्मी पापा सो रहे थे और मम्मी की नाक से खून निकल रहा था।
मायके वाले बोले थे- बेटी की हत्या हुई
मायके वालों का कहना है कि श्याम किशोर ने साधना की हत्या कर दी। उसके बाद फंसने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साधना नए घर जाने को लेकर खुश थी। उसका आत्महत्या करना संभव ही नहीं। दूसरी तरफ श्याम किशोर के परिजनों का कहना है कि देर रात किसी बात को लेकर विवाद की बात स्वीकार की है, लेकिन विवाद किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.