• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Defense Minister Rajnath Singh Will Be The Chief Guest, Along With Holi Milan, New Office Bearers Of Lucknow Trade Board Will Also Take Oath.

लखनऊ व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह 18 मार्च को:रक्षामंत्री होंगे मुख्य अतिथि, व्यापार मंडल के नए पदाधिकारी शपथ भी लेंगे

लखनऊ3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। - Dainik Bhaskar
लखनऊ व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

लखनऊ व्यापार मंडल होली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह एक साथ करेगा। 18 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा। होली मिलन के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विधायक पंकज सिंह और एमएलसी मुकेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि ऐशबाग राम लीला मैदान में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान चुने गए सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। हालांकि उससे पहले होली मिलन के लिए रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कोविड के बाद पहली बार लखनऊ व्यापार मंडल ने इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करने जा रहा है। उम्मीद है कि इसमें करीब 3 से 4 हजार कारोबारी मौजूद रहेंगे। शहर के छोटे-बड़े 200 से ज्यादा बाजार के कारोबारी मौजूद रहेंगे।

183 लोगों का चयन किया गया है
लखनऊ व्यापार मंडल में अलग-अलग पदों पर 183 लोगों का चयन किया किया है। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए है। इसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ महामंत्री, महामंत्री के 8 पद प्रमुख हैं। होली मिलन के दौरान शहर की समस्याओं को लेकर व्यापारी राजनाथ के सामने एक मांग पत्र भी दे सकते हैं। इसमें नगर निगम, एलडीए और स्मार्ट सिटी की वजह से होने वाली परेशानियों के अलावा जीएसटी को लेकर भी बात होगी।