• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Flag Hoisting Done In Lucknow Collectorate Premises DM Pays Tribute To Mahatma Gandhi On His 154th Birth Anniversary And Lal Bahadur Shastri's Birth Anniversary

सीएम योगी और अखिलेश की गांधीगीरी, VIDEO:दोनों नेता 35 मिनट के अंतर में लखनऊ में गांधी आश्रम पहुंचे, एक ही चरखा चलाया

लखनऊ8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गांधी जयंती पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हजरतगंज के गांधी आश्रम पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों ने एक ही चरखा चलाया। पहले सीएम योगी पहुंचे। उनके जाने के 35 मिनट बाद अखिलेश पहुंचे। दोनों ने स्वदेशी प्रोडक्ट अपनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बापू को आज पूरा देश उनका स्मरण कर रहा है। इस अवसर पर मैं बापू चरणों में नमन करते हुए देश वासियों की ओर से उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

"बापू के सपने को करेंगे साकार"

सीएम ने कहा, "महात्मा गांधी ने स्वदेशी, स्वच्छता, ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता को भारत का आधार बनाया। भारत की आजादी के साथ स्वदेशी आजादी की लड़ाई को नई गति दी। देश के अंदर बापू के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने भी "वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम" बनाई थी।''

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।

"खादी का सामान जरूर खरीदें विधायक-सांसद"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विधायक और सांसद खादी का सामान जरूर खरीदें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विधायक और सांसद खादी का सामान जरूर खरीदें।

योगी ने कहा, "मैं सभी सांसदों और विधायकों से कहूंगा कि आज खादी का सामान जरूर खरीदें। इससे दूसरे लोग भी खादी का सामान खरीदेंगे। इससे गांधी जी का सपना साकार होगा।" इसके बाद सीएम ने लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होंने कहा, "भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लाल बहादुर शास्त्री का अहम योगदान है। उन्होंने बापू के सपने को साकार किया।"

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।

अखिलेश बोले- खादी को बढ़ावा दे सरकार, तभी प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चरखा चलाकर गांधी जी को याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चरखा चलाकर गांधी जी को याद किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आज जब हम बापू जी को याद कर रहे हैं, तो हम उनके रास्ते पर चलें। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया। बताया कि इच्छा शक्ति हो, तो कुछ भी पाया जा सकता है। भारत के लोगों को खासकर ग्रामीण भारत को जगाया। बापू ने कहा था कि जब तक हम खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता।''

"खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा सरकार"
अखिलेश ने कहा, ''नेता जी यहीं पर मुझे पहली बार खादी आश्रम लेकर आए थे। कुर्ता पहनने का मौका दिया। तब से आज तक हमने कोई दूसरा कपड़ा नहीं पहना। खादी को बढ़ावा दिया जाए। सरकार में हम लोग नहीं हैं। पर सदन में सरकार को याद दिलाते रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा छूट मिले, इसके लिए सरकार को बताते रहेंगे।''

डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित

स्कूली बच्चों को डीएम ने किया पुरस्कृत।
स्कूली बच्चों को डीएम ने किया पुरस्कृत।

DM ने भी गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया, "हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलना है।'' DM ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीएम लखनऊ ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित किया।
डीएम लखनऊ ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित किया।

DM के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिपिन मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पूर्वी अमित कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जीडी शुक्ला उर्फ भी मौजूद रहे।