• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • In Lucknow BJP Working Committee Meeting Today Chief Minister Will Inaugurate; National General Secretary Arun Singh Will Also Be Present, Important Discussion Will Be Held On Political Proposal

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की बड़ी बैठक:निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट होगा तैयार, योगी बोले-बीजेपी विजेता की तरह काम करती है

लखनऊ5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें निकाय चुनाव से लेकर 2022 के चुनाव की तैयारियों के ब्लूप्रिंट पर मंथन हुआ। सीएम योगी ने कहा, "UP में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी। उपचुनाव में भी जीत हासिल की। बीजेपी विजेता की तरह काम करना जानती है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश फिर हार का स्वाद चखने वाले हैं। उधर, अखिलेश ने भूपेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "इस बार हो सकता है कि भाजपा 80 सीटें हार जाए।"

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेशभर से 700 पदाधिकारी आए हैं। दिनभर की बैठक में कमजोर बूथ को मजबूत करने पर बात हुई है। पिछली बार जो लोकसभा सीटें हारी थीं, उनको कैसे मजबूत किया जाए। इसके लिए प्लानिंग हुई।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी कार्य समिति की बैठक चल रही है।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी कार्य समिति की बैठक चल रही है।

योगी ने कहा-यूपी में मिशन 80 पर काम
सीएम योगी ने कहा,"500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ये विरासत के प्रति सबसे बड़ा सम्मान है। राम जन्मभूमि के बारे में टिप्पणी करते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता है। लेकिन हम भागे नहीं। पलायन का रास्ता नहीं अपनाया। आज हमारी जीत हुई है। कोरोना की 2-2 वैक्सीन बनी, जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गईं। यूपी में मिशन 80 पर काम कर रहे हैं। देश को G-20 की अध्यक्षता मिलना सौभाग्य की बात है। अब विकसित भारत का निर्माण करना है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। 8 साल से विकास यात्रा चल रहीं हैं। काशी की तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है। गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत दुनिया की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बना। मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया है।

आजमगढ़, रामपुर उपचुनाव में जीत हासिल की। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है। आज दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है। पिछले 5 सालों में एक करोड़ 60 लाख नौजवानों को रोजगार मिले हैं।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम योगी को बुके देकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम योगी को बुके देकर स्वागत किया।

भूपेंद्र सिंह ने कहा-निकाय और लोकसभा के लिए तैयार
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "अखिलेश फिर हार का स्वाद चखने वाले हैं। बीजेपी हमेशा काम के मूड में रहती है। चुनावी मूड में रहती है, जिम्मेदारी तय हो रही है। अब लोकसभा और निकाय चुनाव दोनों के लिए तैयार हैं। बीजेपी लोकसभा की सभी 80 सीट जीतकर आएगी।"

"आज हम राष्ट्रीय लेवल की मीटिंग के बाद प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में इकट्‌ठा हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचना है, ये आज तय हो जाएगा।"

भूपेंद्र चौधरी बोले- बीजेपी लोकसभा की सभी 80 सीट जीतकर आयेगी।
भूपेंद्र चौधरी बोले- बीजेपी लोकसभा की सभी 80 सीट जीतकर आयेगी।

बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विनय कटियार, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मौजूद हैं। इसके अलावा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री दयाशंकर दयालु, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित तमाम मंत्री और पदाधिकारी मौजूद हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित 700 के करीब पदाधिकारी हैं।

सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलन किया।
सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलन किया।
ये तस्वीर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अंदर सभागार में बैठे भाजपा पदाधिकारियों की है।
ये तस्वीर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अंदर सभागार में बैठे भाजपा पदाधिकारियों की है।

अब आखिरी में पढ़िए अखिलेश ने क्या कहा?
अखिलेश यादव रविवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास कोई पार्क नहीं है। उन्हें जब ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो लोहिया पार्क में आते हैं।" वहीं, बीजेपी के 80 सीटों के जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है 80 सीटें हार जाए। जो पार्टी यह कहती है वह बरसो रहेंगे। वह लोग अब सिर्फ 400 दिन की बात कर रहे हैं।

अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की पुष्यतिथि पर जेनेश्वर मिश्र पार्क जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की पुष्यतिथि पर जेनेश्वर मिश्र पार्क जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जानबूझकर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए फैसले ले रही हैं। ये लोग जनता को धोखा दे रहें हैं। उसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया था। भाजपा के लोगों ने दिन गिनना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)