उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं के आगे के प्रस्ताव और नीतियों के साथ-साथ ऐसे संकल्पों को लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का नाम बढ़ेगा।
भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 22 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक शुरुआत में आगामी कार्यक्रमों को लेकर और समापन कार्य को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
"प्रधानमंत्री ने पार्टी से ऊपर देश को हमेशा रखा"
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पन्ना प्रमुख और उससे भी आगे बढ़ते हुए पन्ना समिति बनी जिसके काम के आधार पर बड़ी सफलता गुजरात में मिली। समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने में बीजेपी सफल हुई है। 22 जनवरी से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। 700 पदाधिकारी बैठक का हिस्सा होंगे। अब तक किए काम का ब्यौरा रखा जाएगा और आगे की रणनीति तय होगी। एक दिन की बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। भाजपा को संकल्प करना है और भारत के लिए इतिहास की रचना करनी है। प्रधानमंत्री ने देश को पार्टी से ऊपर रखा।
लोकसभा के 100 कमजोर बूथ को चिन्हित किया गया
एक भारत श्रेष्ठ भारत को अपनाते हुए सभी राज्य एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े। बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को प्रेरित कर धरती माता को बुरे परिणामों से बचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। भाजपा सिर्फ राजनीतिक नीति पर विचार नहीं करती। वर्ष 2023 भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है। अग्रिम 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प है। प्रत्येक लोकसभा में 100 कमजोर बूथ एवं प्रत्येक विधानसभा में 25 बूथ को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। जनजातीय इलाकों में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। गुजरात विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए रिकॉर्ड है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.