UP में 35 हजार सिपाही पदों पर भर्ती:नागरिक पुलिस, फायरमैन और PAC में मौका, केंद्रीय विद्यालयों में भी होगी 13 हजार भर्ती

6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नए साल में UP में नागरिक पुलिस, फायरमैन और PAC में कॉन्स्टेबल के 35 हजार 757 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए DGP मुख्यालय ने UP पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है।

बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यालय से 35 हजार 757 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मिला है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्यवाही भर्ती बोर्ड कर रहा है। इसमें नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल के 26 हजार 200, PAC में कॉन्स्टेबल के 8500 और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होगी।

खेल कोटे के सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
खेल कोटे से सिपाही के 534 पदों पर सीधी भर्ती भी अगले तीन महीने में पूरी कराए जाने के लिए भर्ती बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए 1 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आवेदन लिए गए थे। भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 534 पदों पर 7000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जल्द रिजल्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों का खेल कौशल परीक्षण दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी करके भर्ती से जुड़ी सूचना दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी करके भर्ती से जुड़ी सूचना दी।
  • दैनिक भास्कर की 'जॉब्स एंड करियर' सीरीज में रोज की तरह पांच लेटेस्ट नौकरियों के बारे में भी जानें।

आज की जिन पांच नौकरियों की बात करेंगे उसमें सभी लेटेस्ट हैं। 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए भारतीय पशुपालन विभाग में भर्तियां हैं। केंद्रीय विद्यालयों ने भी टीचर से लेकर लाइब्रेरियन तक के पदों पर 13 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं।

इसके साथ ही 42 साल तक के 12वीं पास कैंडिडेट के लिए UKPSC ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में ट्रेनी-प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर अप्लाई करें। सैलरी 55 हजार रुपए महीना है।

  • आइए, 4 ग्राफिक्स के जरिए 4 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर चलते हैं। 5वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

दोस्तों, आपकी क्वालिफिकेशन से कोई भर्ती मैच करती है तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

साथ ही इन नौकरियों से जुड़े एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हमने नीचे 10 ऐसे करेंट अफेयर्स दिए हैं जो एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।