नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए आज हम फिर से 5 नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। पहली नौकरी बैंक ऑफ बड़ौदा की है। 500 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अप्लाई करने की आज आखिरी डेट है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्लर्क पदों की 32 भर्तियां हैं। इसके लिए लॉ की पढ़ाई जरूरी है। यूपीएससी के जरिए EPFO में हो रही 577 पदों की भर्ती के लिए 17 मार्च तक अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
यूपीएससी के जरिए ही स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 में 43 पदों पर भर्ती है। इसमें सबसे ज्यादा भर्ती प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की है। इसमें एससी-एसटी फ्री में अप्लाई कर सकते हैं। पांचवी नौकरी IIM बोधगया से है। यहां नान टीचिंग के 45 पदों पर भर्ती है।
आइए सभी पांच नौकरियों की जानकारी हासिल करते हैं साथ ही परीक्षाओं में आने वाले करेंट अफेयर्स को देखते हैं।
आपने सभी नौकरियां ध्यान से देखीं। कोई भर्ती आपकी क्वालिफिकेशन से मैच करती है तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।
साथ ही इन नौकरियों से जुड़े एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हमने नीचे 10 ऐसे करेंट अफेयर्स दिए हैं जो एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.