पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन की आंच अब अवध और पूर्वांचल में भी पहुंच रही है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करने के लिए बाराबंकी पहुंचे। टिकैत ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। टिकैत ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी तंज कसा। कहा कि उन्हें पिंजरे का तोता बना दिया गया है। अगर सरकार राजनाथ सिंह को बात करने की आजादी दे, तो हमारी गारंटी है कि फैसला हो जाएगा। लेकिन यह सरकार जिद्दी है, सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और अपना रवैया बदलना चाहिए।
पूर्वांचल का रास्ता बाराबंकी से होकर गुजरता है
बाराबंकी में यह महापंचायत हैदरगढ़ रोड स्थित हरख चौराहे पर आयोजित की गई है। BKU के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्वांचल का रास्ता बाराबंकी से खुलता है। ये पूर्वांचल की सफलता का द्वार है, इसलिए इसे खोलना बहुत जरूरी है। जब यहां का किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होगा तभी वह पूर्वांचल के किसानों को तीनों काले कानूनों के खिलाफ जागरुक करने में सफल होगा। हम इस तरह की पंचायतें पूरे पूर्वांचल में करने जा रहे हैं। हर जिले में हमारी महापंचायत होगी। इसमें किसानों को जागरुक कर यह बताने का कार्य करेंगे कि ये तीनों कानून किस तरह से आने वाले दिनों में हमें अपना गुलाम बना लेंगे।
भाजपा पर मुस्लिमों को डराने का आरोप लगाया
नरेश टिकैत ने कहा कि पहले हिंदू और मुस्लिम एक साथ प्रेम से रहते थे। कोई किसी का विरोध नहीं करता था, लेकिन साल 2013 से भाजपा वालों ने मुसलमानों को लेकर काफी भ्रांतियां फैला दीं। मुसलमानों को लेकर सभी के मन में फूट डलवा दिया। लेकिन अब लोगों को इनकी चाल समझ में आ रही है। इसीलिए अब इनकी दाल नहीं गलने वाली। ये सरकार किसानों को भी आतंकवादी, खालिस्तानी बताकर बदनाम कर रही है। किसानों को बदनाम करने की कोशिश की जाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
न हम बालियान का विरोध कर रहे न ही वे मेरा
वहीं मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की मौजूदगी में हुई मारपीट पर नरेश टिकैत ने कहा कि वो सरकार में हैं इस कारण विरोध नहीं कर सकते हैं। वो न मेरा विरोध कर रहे हैं न मैं उनका विरोध कर रहा हूं। वो भी तो परेशान हैं, उन्हें भी तो विरोध झेलना पड़ रहा है। हम लोगों ने BJP को वोट दिया था। कई BJP के लोग हमारे साथ हैं। लेकिन मंत्रिमंडल में बैठे लोग हमारे साथ नहीं हैं। नरेश टिकैत ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री कानून वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं तो किसान भी वापस हटने के लिए तैयार नहीं है।
अगर यह सरकार रही तो किसानों के खेत चले जाएंगे
नरेश टिकैत ने आगे कहा कि किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, उसे अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं, हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए। अगर थोड़े बहुत दिन और अगर यह सरकार रहेगी तो किसानों को अपनी खेती से हाथ धोना पड़ेगा।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.