13 फरवरी को BBAU का दीक्षांत समारोह:राष्ट्रपति मुर्मू होगी शामिल, 100 से ज्यादा मेधावियों को मिलेंगे मेडल

लखनऊ4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
BBAU के कॉन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी शामिल - Dainik Bhaskar
BBAU के कॉन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी शामिल

BBAU यानी बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 13 फरवरी को होगा। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होगी। इस दौरान 100 से अधिक मेधावियों को मेडल दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी पास मेधावियों को डिग्री दी जाएगी।

BBAU के परीक्षा नियंत्रक विक्रम यादव ने बताया कि राष्ट्रपति की सहमति पर दीक्षांत समारोह की तारीख 13 फरवरी तय कर दी गई है। आयोजन कमेटी ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल और डिग्री पाने वाले प्रस्तावित छात्रों की सूची तैयार कर ली है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन अंतिम सूची जारी करेगा।