लखनऊ से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 180 पैसेंजरों से भरे विमान ने जैसे ही उड़ान ही भरी, अचानक एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और फ्लाइट को रनवे पर ही रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजने का भरोसा दिया गया पर शाम तक यात्रियों के लिए किसी फ्लाइट की व्यवस्था नही की गई।
विमान के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें यात्री अपनी-अपनी सीट से उठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो विमान में बैठे एक यात्री ने बनाया है।
उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10:55 बजे पैसेंजरों की बोर्डिंग हुई। इसके बाद विमान रनवे पर पहुंचा। इसके बाद ही हादसा हो गया। इसकी जानकारी होते ही विमान में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए और विमान से यात्रियों को सकुशल उतारा गया।
शाम तक विमान उड़ान नहीं भर सका है। इस बीच कोलकाता जाने वाले यात्रियों ने एयरलाइंस कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विमान में सवार यात्री विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह ही घर से निकला था। कोलकाता के लिए एयर एशिया से टिकट कराया था। रनवे पर टेक ऑफ करने से पहले ही एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पर कोई अल्टरनेट फ्लाइट की व्यवस्था नही की गई। यही कारण रहा कि मैंने टिकट कैंसिल करा दी हैं।
नही हुई अल्टरनेट फ्लाइट की व्यवस्था
चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल अडानी एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट अफसर राहुल भतकोटी ने बताया कि एयर एशिया की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में टेक ऑफ के समय बर्ड हिट हुआ था। पर सभी यात्री और क्रू स्टॉफ सेफ हैं। शाम तक किसी एयर एशिया की कोई फ्लाइट कोलकाता नही गई हैं।
पटना में विमान से टकराया पक्षी..:बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट की राइट विंग से टकराया
पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया। फ्लाइट की राइट विंग से एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट में करीब 150 से अधिक पैसेंजर सवार थे। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट के अधिकारियों को लगी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट को पायलट से सुरक्षित लैंडिंग करा ली। यहां पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। शाम 4:10 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके-622 ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मगर, विमान से पक्षी टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 101 यात्री सवार थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.