पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गोमती नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बिना डोनर मरीजों को ब्लड मुहैया कराया जाएगा। इसकी तैयारियां लोहिया संस्थान प्रशासन ने पूरी कर ली है।
लोहिया संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि कैंसर, गर्भवती महिला, गुर्दा समेत दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को बिना डोनर रक्त मुहैया कराया जाएगा। ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का खून उपलब्ध है।
डॉक्टर के पर्चे पर मिलेगा ब्लड
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि पीएम के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैम्प भी शेड्यूल किया गया है। लोहिया संस्थान की तरफ से 3 स्थानों पर कैम्प लगाया गया हैं। उन्होंने बताया कि बिना डोनर खून के लिए तीमारदारों को मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखा गया फार्म लाना होगा। मरीज के खून का नमूना लाना होगा। जांच के बाद मरीज के लिए खून जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर मिलेगी सुविधा
लोहिया प्रवक्ता प्रो.एके जैन ने बताया कि ब्लड बैंक में बिना डोनर के यह सुविधा राष्ट्रीय पर्व पर मिलती रही हैं। अब उसी के तर्ज पर पीएम के जन्मदिन के दिन भी यह सुविधा दी जा रही हैं। इसके अलावा 3 जगह पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.