10वीं पास को BECIL में मौका:लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड ने निकाली भर्ती, अपेक्स बैंक में 2254 पदों के लिए आज ही करें अप्लाई

6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नौकरी की तैयारी में लगे युवा साथियों के लिए आज हम फिर से 5 भर्तियों की जानकारी लेकर आए हैं। 10वीं पास युवाओं के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया में 55 पदों पर भर्ती है। 5 दिसंबर से पहले अप्लाई करना होगा। इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर के लिए 68 पदों पर भर्ती है। इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो बीटेक में 65% नंबरों के साथ पास हुए हैं।

एमपी के अपेक्स बैंक में 2254 पदों पर भर्ती निकली है। इसके अतिरिक्त झारखंड में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर और यूपी में लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड में भी भर्ती आई है। यहां कुल 15 पदों पर भर्ती होनी है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना ही जरूरी है।

आइए सभी पांच नौकरियों के बारे में जानते हैं। इसके अतिरिक्त 10 करेंट अफेयर्स को भी पढ़ते हैं।

आपने सभी पांच नौकरियों के बारे में जान लिया। अगर आप किसी नौकरी के लिए एलिजिबल हैं तो जरूर अप्लाई करें। अगर आपको लगता है कि इन नौकरियों में से कोई नौकरी आपके किसी दोस्त, रिलेटिव के काम की है तो उसे जरूर शेयर करें।

नीचे हमने एक करेंट अफेयर्स का ग्राफिक दे रखा है। इसे देखिए। सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह उपयोगी है।