इसे महज संयोग कहे या कुछ और पर लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे डॉ. अमरकांत सिंह को राजधानी का नया जिला विद्यालय निरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तक लखनऊ DIOS रहे मुकेश कुमार सिंह का ट्रांसफर करते हुए उन्हें बरेलीDIOS बनाया गया। शुक्रवार शाम को माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने इस फेरबदल के बाबत आदेश जारी कर दिया।
लखनऊ, बरेली के अलावा श्रावस्ती को मिले नए DIOS
विभाग की अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक डॉ. अमरकांत सिंह को जिला विद्यालय निरक्षक - लखनऊ, शिक्षा निदेशालय -शिविर कार्यालय लखनऊ से सम्बद्ध डॉ मुकेश कुमार सिंह को बरेली DIOS बनाया गया। इसके अलावा संत प्रकाश जिला विद्यालय निरक्षक द्वितीय मुरादाबाद से जिला विद्यालय निरक्षक श्रावस्ती बनाया गया है। साथ ही रविंद्र सिंह उप प्राचार्य डायट महाराजगंज को DIOS श्रावस्ती के ट्रांसफर के आदेश को भी निरस्त कर दिया है।
4 जून 2018 से 2 फरवरी 2020 तक लखनऊ के बीएसए रहे
डॉ. अमरकांत सिंह लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी भी रहे। 04 जून 2018 को उन्होंने राजधानी के बीएसए का चार्ज लिया था, वह 2 फरवरी तक लखनऊ के बीएसए रहे। यही से उनका ट्रांसफर बरेली के लिए हो गया था। बरेली में उन्हें पदोन्नति देते हुए DIOS बनाया गया था।
राज्यपाल के आदेश के बाद जारी हुआ आदेश
अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर 'राज्यपाल के आदेश' से यह स्थानांतरण करने की बात कही गई है। इसके अलावा स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के पद पर पदभार ग्रहण करने की बात कही गई है। साथ ही इनके संबंधित नियंत्रक अधिकारी को भी तत्काल वर्तमान कार्यभार से अवमुक्त करने की बात आदेश में दर्ज है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.