उत्तर प्रदेश में लखनऊ ने टीकाकरण में पहला स्थान हासिल किया है। यहां पर अब तक 68 लाख 39 हजार 443 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। लखनऊ के बाद करीब 67 लाख डोज के साथ प्रयागराज दूसरे स्थान पर है। वही आजमगढ़ टीकाकरण के लिहाज से तीसरे पायदान पर है। वहां 59 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने 100 फीसदी को पहली डोज लगाने का किया दावा
शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अब तक 37 लाख 86 हजार 168 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जो 100 फीसदी है। 8 लाख 44 हजार 799 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। करीब 72 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वही 44 हजार 749 लाभार्थियों को प्री-कॉशन डोज लग चुकी है। इसमें हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर के अलावा 60 साल से ज्यादा के बीमार बुजुर्ग शामिल हैं।
51 फीसदी किशोरों को लग चुका टीका
15 से 18 साल के एक लाख 63 हजार 727 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जो कि 51 फीसदी 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे है। स्कूलों और अन्य स्थानों पर विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
यहां हो रहा वैक्सीनेशन
लखनऊ में फिलहाल करीब डेढ़ सौ केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसमें बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु राज नारायण, रानी लक्ष्मीबाई, केजीएमयू, सिविल, भाऊराव देवरस, राम सागर मिश्र, झलकारी, डफरिन, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय शामिल हैं। 19 नगरीय एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 104 कार्यालय व शिविर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को 52 हजार से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन की डोज
राजधानी में शुक्रवार को 52 हजार 222 लोगों का टीकाकरण हुआ। 7 हजार 634 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। 34 हजार 679 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। 15 से 18 साल की उम्र के 7 हजार 491 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 2 हजार 418 लोगों ने प्री-कॉशन डोज लगवाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.