अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) की मौत के बाद हर दिन एक नई जानकारी सामने आ रही है। नरेंद्र गिरि के पास यूपी समेत 4 राज्यों में आकूत संपत्ति का मालिकाना हक रहा है। निरंजनी अखाड़ा और बाघंबरी गद्दी की करीब 3 हजार करोड़ की संपत्ति होने का अनुमान है।
शिष्य आनंद गिरि पर नरेंद्र गिरि को परेशान करने और अखाड़े की संपत्ति बेचने का आरोप लगा था। इसे लेकर गुरु-शिष्य के बीच काफी समय तक विवाद चला और फिर बाद में सुलह हो गई थी।
गुरु-शिष्य में प्रयागराज की संपत्ति को लेकर सबसे ज्यादा विवाद होता रहा है। निरंजनी अखाड़ा 900 साल और बाघंबरी गद्दी 300 साल पुरानी है। नरेंद्र गिरि श्री पंचायती तपोनिधि निरंजन अखाड़े के महंत और सचिव भी रहे हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कितनी संपत्ति अखाड़ा के पास रही।
कहां-कहां कितनी संपत्ति?
40 करोड़ की संपत्ति बेचने का आरोप
चार महीने पहले महंत नरेंद्र गिरि ने कहा था कि उन्होंने बाघंबरी गद्दी की 8 बीघा जमीन बेची थी और उसका हिसाब कोर्ट में दिया गया। वहीं, अखाड़े से निष्कासन के बाद नाराज शिष्य आनंद गिरि ने आरोप लगाया था कि 2012 में नरेंद्र गिरि ने गद्दी की 8 बीघा जमीन सपा के तत्कालीन विधायक को 40 करोड़ रुपए में बेच दी थी। यह जमीन प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.