महिला विधायकों-सांसदों की संपत्ति पुरुषों से दोगुनी:टॉप-10 अमीर महिला विधायकों में 8 की संपत्ति 10 करोड़ से अधिक

लखनऊएक वर्ष पहलेलेखक: अभिषेक जय मिश्र
  • कॉपी लिंक

सिर्फ यूपी चुनाव ही धनबल का खेल नहीं है। माननीयों को भी संपत्ति अर्जित करना खूब पसंद है। इनमें भी महिला नेताओं के तो कहने ही क्या। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें महिला माननीयों की औसत संपत्ति पुरुष सांसद-विधायकों के मुकाबले 2 गुना से ज्यादा मिली है।

फिर चाहे 2017 के विधानसभा चुनाव में खड़ी होने वाली महिला उम्मीदवार हों या जीतकर विधायक बनीं नेत्री। ये रिपोर्ट यूपी की 403 विधानसभा के 396 विधायकों के वित्तीय, आपराधिक व अन्य विवरणों का विश्लेषण करके जारी की गई है। इसके मुताबिक पुरुष सांसद और विधायकों की औसत संपत्ति 4.21 करोड़ बताई गई है। महिला माननीयों की औसत संपत्ति 8.31 करोड़ बताई गई है।

आइए आपको यूपी की टॉप-10 महिला विधायकों की संपत्ति के बारे में बताते हैं..

महिला उम्मीदवारों की संपत्ति भी करीब 2 गुना
2004 से चुनाव लड़ने वाले 21229 उम्मीदवारों में 1641 महिला उम्मीदवार हैं। ये कुल संख्या का करीब 8% है। एडीआर ने 2004 से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्तियों का तुलनात्मक ब्योरा भी जारी किया है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.40 करोड़ बताई गई। जबकि महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.19 करोड़ उजागर की गई है। साफ है कि चुनाव के मैदान में आने वाली महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति भी पुरुषों से अधिक ही है।

10 महिला विधायकों की संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा
बिल्सी से बीजेपी विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने अपनी संपत्ति 3.41 करोड़ घोषित की है। वहीं बीजेपी विधायक अर्चना पांडेय ने 3.08 करोड़ और डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने संपत्ति 3.18 करोड़ बताई है। डॉ. राधा गोरखपुर शहर सीट से विधायक हैं। 10 महिला विधायकों की संपत्ति 2 करोड़ के इर्द-गिर्द है। जबकि 1 करोड़ या उससे कम संपत्ति 27 महिला विधायकों के पास है।

खबरें और भी हैं...