मेदांता अस्पताल में भर्ती UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है। उनके इलाज के लिए मेडिकल पैनल बनाया गया है। वह 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव भी वहां अस्पताल में मौजूद थे। मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया। PM मोदी, सीएम योगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना।
करीब 3 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद देर रात अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ अस्पताल से बाहर निकले। शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। मेदांता अस्पताल के PRO ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। मेदांता अस्पताल ने सारी जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव के साथ शेयर कर दी है।
मुलायम 24 जून को भी भर्ती हुए थे
इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रुटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
दरअसल, मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वाराणसी में कार्यकर्ता कर रहे हवन-पूजन
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी में हवन-पूजन शुरू हो गया है। सपा नेता और कार्यकर्ता उनके जल्दी ठीक होने के लिए अपने-अपने घरों में यज्ञ कर रहे हैं।
इससे भी पहले अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी मुलायम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट रिपोर्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी। इन्फेक्शन का असर किडनी तक जा पहुंचा था। अक्टूबर 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। हालांकि उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई है।
सीएम योगी ने फोन पर की अखिलेश से बात
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया ट्वीट
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर की अखिलेश से बात
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अखिलेश से की फोन पर बात
कब- कब बीमार हुए मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर
9 जुलाई को हुआ था पत्नी साधना का निधन
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का 9 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.