Mulayam Younger Daughter in law Was A Classical Singer; What Will Happen After 20 Years, Read From The Point Of View Of Astrology
कल, आज, कल (दैनिक भास्कर की विशेष सीरीज):मुलायम की छोटी बहू थीं शास्त्रीय गायिका; 20 साल बाद क्या और कैसी होंगी, पढ़िए
5 महीने पहले
कॉपी लिंक
ठुमरी गायकी में निपुण अपर्णा मुलायम सिंह के परिवार की छोटी बहू हैं। महिला पॉलिटिशयन्स में मजबूत चेहरा हैं। लखनऊ कैंट से 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं। ज्योतिष की नजर से वह भविष्य में यूपी में बड़ी महिला लीडर हो सकती हैं। दैनिक भास्कर की विशेष सीरीज 'कल, आज, कल' प्रस्तुति के लिए मशहूर ज्योतिषाचार्य नस्तूर बेजान दारुवाला ये भविष्यवाणी करते हैं।
वह कहते हैं कि उनका सपा पार्टी में बने रहने का फैसला उनके हित में रहेगा। पाश्चात्य ज्योतिष के हिसाब से बुध, शुक्र और शनि एक साथ आने से वह आने वाले चुनाव में जीत सकती हैं। लेकिन आने वाले समय में विरोधियों से उन्हें खतरा रहेगा। उन्हें सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
उनके ग्रहों के योग में महिलाओं वेलफेयर के कामों की प्रति एक झुकाव नजर आता है। 20 साल बाद वह यूपी की बड़ी महिला पॉलिटिशियन होंगी। लेकिन रास्ता बहुत संघर्ष पूर्ण दिखता है। ऐसा उनकी कुंडली में सूर्य के साथ केतु बैठे होने की वजह से हो रहा है।
विधानसभा चुनाव 2022 में भास्कर प्रतिदिन दिग्गज नेताओं के कल, आज, कल के बारे में आपको बताएगा। इस प्रस्तुति में आने वाले कल में अपर्णा बिष्ट यादव की तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है।
उनका जन्म 1990 में लखनऊ कैंट में हुआ था।
अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।
इनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार रहे हैं।
स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई।
उन्होंने राजनीति विज्ञान, आधुनिक इतिहास और अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया।
ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की।
उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में 9 सालों तक शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली है।
वह ठुमरी की कला में निपुण हैं।
उन्हें घूमने का शौक है। वह कई यूरोपियन देश में घूम चुकी हैं।
स्कूल में उनकी मुलाकात मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक से हुई थी।
साल 2011 में परिवार की मंजूरी के बाद दोनों ने शादी कर ली।
इस मौके पर सैफई में बहुत बड़ा जश्न हुआ था।
इस शादी के अगले ही साल सपा को पूर्ण बहुमत मिला।
वो महिला सशक्तिकरण के लिए बी अवेयर नाम से संगठन चलाती हैं।
उनके पति प्रतीक खुद बॉडी बिल्डर हैं। लखनऊ के सबसे बड़े जिम के मालिक हैं।
2017 विधानसभा चुनावों में लखनऊ कैंट से 33796 मतों के अंतर से रीता बहुगुणा जोशी से पराजित हुईं।
2019 के आम चुनावों में अपर्णा के संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी थी। ऐन मौके पर टिकट कैंसिल हुआ था।
सपा पार्टी से इतर उनके मूवमेंट सुर्खियां बनते रहे...
2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा करके लाइमलाइट में आईं थीं।
उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार का चंदा भी दिया था।
दत्तात्रेय होसबले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह बनने पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर की थी।