17 को लखनऊ आएंगे गृह मंत्री:लखनऊ में निषाद रैली में होंगे शामिल, मछुआ आरक्षण पर हो सकती है घोषणा

lucknowएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद - Dainik Bhaskar
निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद

उत्तर प्रदेश में आम चुनाव करीब आते ही रैलियों का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा की चुनावी कमान गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी ने आगामी 17 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सरकार बनाओ अधिकार पाओ सयुंक्त विशाल महारैली के आयोजन का ऐलान किया है। इस महारैली में भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री शामिल होंगे। रैली की अध्यक्षता पॉलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद करेंगे।
वर्चुअल संवाद कर दी जानकारी
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ संजय कुमार निषाद ने रैली के बाबत नई दिल्ली से वर्चुअल संवाद कर पार्टी की प्रदेश समिति को जानकारी दी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस रैली की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि पांच दिनों बाद सफल रैली के अवसर पर हम अपने समाज के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं।
मछुआ आरक्षण के लिए हो सकती है घोषणा
निषाद पार्टी के नेताओं की मानें तो 17 दिसंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी घोषणा हो सकती है। यह घोषणा मछुआ आरक्षण व समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक आरक्षण की सौगात मिल सकती है।