• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Now You Will Not Have To Run To Go Abroad VFS Global Visa Application Center Will Start Today In The Capital Lucknow; Big Gift To The People Of The State

लखनऊ से मिलेगा 12 देशों का वीजा:CM योगी ने किया शुभारंभ, पर्यटक और स्टूडेंट्स का होगा फायदा; नही लगाने होंगे दिल्ली के चक्कर

लखनऊ4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो सीएम योगी के  VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर के शुभारंभ की है। - Dainik Bhaskar
यह फोटो सीएम योगी के  VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर के शुभारंभ की है।

लखनऊ में सीएम योगी ने शनिवार को VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का शुभारंभ किए। 24,000 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्विट्ज़रलैंड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली और सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को मदद मिलेगी। 9 फरवरी से लोगों की वीजा ऐप्लिकेशन दिल्ली के बजाय लखनऊ में स्वीकार होने लगेंगी।

सीएम ने कहा कि VFS ग्लोबल जॉइंट वीजा एप्लिकेशन सेंटर दुनिया के लिए यूपी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा। इससे हर महीने यूरोप जाने वाले यूपी के लाखों को फायदा मिलेगा। ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर लखनऊ में खुलने से सबसे ज्यादा फायदा यूरोप जाने वाले पर्यटकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा।

लखनऊ VFS ग्लोबल VAC स्थापित करने वाला 21वां शहर बन गया है। वर्तमान में भारत के लिए दुनिया के जिन 12 देशों में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं को यह कंपनी आउट सोर्स वीजा सेवा पार्टनर की तौर पर काम कर रही है।

यह फोटो मंच पर बैठे सीएम योगी की है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कौशल और रोजगार सृजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
यह फोटो मंच पर बैठे सीएम योगी की है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कौशल और रोजगार सृजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

एक लाख से अधिक लोग यूपी से जाते हैं यूरोप

पासपोर्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि वीजा अप्लाई करने को लेकर तीन 3 महीने से लेकर 4 महीने तक की वेटिंग आ रही थी। ऐसे में इस प्रक्रिया से यूपी से यूरोप जाने वाले लोगों को मुंबई तक चक्कर काटने पड़ते थे। हर महीने करीब एक लाख से लेकर डेढ़ लाख की संख्या में उत्तर प्रदेश से लोग यूरोप के लिए अप्लाई करते हैं। दिल्ली में अपॉइंटमेंट न मिल पाने की स्थिति में मुंबई या फिर बेंगलुरु भी जाना पड़ता था। इसकी वजह से काफी पैसे खर्च होते थे। लेकिन अब यह सुविधा लखनऊ में शुरू होने से लोगों को समय और खर्च दोनों बचेगा। इन देशों का वीजा लेकर लोग 27 शेंजेन देशों (सभी यूरोपीय देशों) की यात्रा कर सकेंगे।

एक केंद्र से ही हो जाएगी अप्लाई मेंट की पूरी प्रक्रिया

यह फोटो सीएम योगी की कार्यक्रम को संबोधित करने की है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर लखनऊ में खुलने से सबसे ज्यादा फायदा यूरोप जाने वाले पर्यटकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा।
यह फोटो सीएम योगी की कार्यक्रम को संबोधित करने की है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर लखनऊ में खुलने से सबसे ज्यादा फायदा यूरोप जाने वाले पर्यटकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा।

लखनऊ के आलमबाग स्थित ग्लोबल विजा एप्लीकेशन सेंटर खोलने से यूपी से जाने वाले प्रत्येक वीजा धारकों को एक केंद्र से ही सभी सुविधाएं मिल जाएंगे उनको तय समय पर अप्लाई मेंट मिल जाएगा और उनका वीजा की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। एक इनसे भी जा मिलने से पर्यटन में बढ़ावा भी होगा।

यूपी के 12 जिलों को मिलेगा लाभ
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, मऊ, कानपुर, बरेली, लखीमपुर, उन्नाव, सीतापुर में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।

फ्लाइट से लेकर वेरिफिकेशन तक शुरू होने की उम्मीद

  • इन देशों की फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद।
  • बायोमीट्रिक की सुविधा मिलेगी।
  • वीजा अप्लाई कर सकेंगे।
  • हस्ताक्षर वेरिफाई हो सकेंगे।

सीएम ने कहा कि वंदे भारत मिशन 2020 कोरोना काल में वैश्विक यात्रा पर लगे प्रतिबंध के बहुत स्वरूप विदेशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए जो संचालित मिशन रहे हैं। यहां ऑपरेशन देवी शक्ति दो हजार इक्कीस जिसमें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के कब्जे में जाने के बाद भारतीय नागरिकों को और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित भारत के लिए जो मिशन संचालित हुए हैं। जो वास्तव में संकट के समय या किसी आपदा के समय अपने नागरिकों को अपने मित्र देशों को सहायता पहुंचाने के लिए एक सफलतम कार्यक्रम होते हैं।

उन्होने कहा कि अभी हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध शुरू हुआ। इस दौरान यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भी जो कार्यक्रम चले जो ऑपरेशन भारत सरकार के चले हैं। उसमें इस प्रकार की आउट सोर्सिंग कंपनियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

उन्होंने कहा इस सेंटर में एक साल में लगभग 1.2 लाख आवेदनों को प्रोसेस करने की क्षमता होगी। खासकर उनके लिए जिन्हें अब तक वीजा आवेदनों को जमा करने के लिए नई दिल्ली जैसे अन्य शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, आलमबाग (शालीमार गेटवे मॉल) की पहली मंजिल पर स्थित, यह केंद्र यूपी के दूर-दराज के हिस्सों से अंतर-राज्यीय बस सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को प्रदान करता है। यह लखनऊ रेलवे स्टेशन, अमौसी हवाई अड्डे से थोड़ी दूरी पर और आलमबाग मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी पर है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदर्शित दूरदर्शी शासन को देखते हुए, यूपी राज्य में वैश्विक निवेश केंद्र बनने की काफी संभावनाएं हैं। साल 2008 से भारत सरकार के साथ इनबाउंड पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विदेशों में यात्रा करने की अरबों आकांक्षाओं को पंख दिए हैं। नया लखनऊ वीएसी वीज़ा सुगमता को आसान बनाकर, कौशल और रोजगार सृजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

जानिए क्या है वीएफएस ग्लोबल

वीएफएस ग्लोबल दुनिया की सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा है। वीएफएस ग्लोबल 67 सरकार का विश्वसनीय भागीदार है। यह 144 देशों में 3,400 से अधिक एप्लिकेशन केंद्रों के साथ एक वैश्विक नेटवर्क का संचालन करती है। कंपनी ने 2001 में अपनी स्थापना के बाद से 251 मिलियन से अधिक आवेदनों को संसाधित किया है। कंपनी अपनी उपभोक्ता सरकार के लिए वीजा, पासपोर्ट और कांसुलर सेवाओं के लिए आवेदनों से संबंधित गैर-न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन करती है। वीएफएस ग्लोबल का मुख्यालय ज्यूरिख/स्विट्जरलैंड और दुबई/संयुक्त अरब अमीरात में है।