महंगाई के बीच सोना और दाल के भाव में कमी आई है। सोना जहां एक हजार रुपए तोला तक सस्ता हुआ है वहीं दाल के रेट में पांच रुपए प्रति किलो तक गिरावट आई है। लखनऊ में अक्षय तृतीया से अब तक सोने के रेट में करीब एक हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन लखनऊ में सोना जहां 53500 रुपए था।
वहीं अब रेट 52500 रुपए तक पहुंच गया है। जानकारों का कहना है कि सोने का रेट आने वाले दिनों में और कम होगा। लखनऊ चौक सराफा एसोसिएशन के आदिश जैन का कहना है कि विश्व स्तर पर हो रहे उतार- चढ़ाव की वजह से सोने का रेट कम या ज्यादा होता है।
अरहल दाल में 5 रुपए किलो सस्ता हुआ
पिछले 20 दिनों में अरहर दाल में प्रति किलो पर 5 रुपए तक की कमी आई है। मौजूदा समय होल सेल में सबसे बढ़िया दाल 90 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। 20 दिन पहले तक यह रेट करीब 95 रुपए प्रति किलो था। कारोबारी भारत भूषण बताते हैं कि फल का सीजन आने से डिमांड कम हुई है।
इसके अलावा सहालग में घरों में दाल का इस्तेमाल कम हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद कम होगी। इसके बाद आम का सीजन आ जाएगा। लखनऊ समेत आस-पास के इलाके में आम के कारण दाल की डिमांड कुछ महीने के लिए कम होती है।
अरहर
माधुरी दाल - 6150
डायमंड - 6500 सूर्यमूखी - 8750
पुखराज - 9000
चना -
चना - 5425
चना दाल - 6000
काबली छोटा - 9000
काबली बड़ा - 10100
मटर
मटर - 5300 से 6000
मटर दाल - 5000 से 5300
मसूर
मलका लाल - 7800
मसूर काली - 7300
मसूर दाल - 7500 से 8000
मूंग छिलका - 8600
मूंग - 8400 से 9000
उड़द काला - 6400 से 8500
उड़द हरा - 6000 से 13000
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.