सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 10वीं पास युवाओं के लिए RBI में 25 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई हैं। सिलेक्शन होने पर 240 दिन तक पर-डे 2000 रुपए मिलेंगे। वहीं, BSF में 1348 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें सिलेक्शन होने पर 69 हजार सैलरी मिलेगी।
आज के जॉब अपडेट्स में ग्रेजुएट कर चुके कैंडिडेट्स के लिए 3 नौकरियां हैं…
पहली नौकरी: कृषि कल्याण मंत्रालय में एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट के पदों पर 195 वैकेंसी निकली हैं। सिलेक्शन होने पर 56 हजार से 1.7 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।
दूसरी नौकरी: BSNL ने अप्रेंटिस पदों के लिए 40 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिलेक्शन डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेरिट के आधार पर होगा।
तीसरी नौकरी: UPPSC ने सब रजिस्ट्रार सहित 173 पदों पर भर्ती निकाली हैं। 21 से 40 उम्र वाले ग्रेजुएट छात्र इस वैकेंसी पर अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 1.5 से 3.5 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।
ऊपर ग्राफिक में शामिल कोई भी भर्ती आपकी क्वालिफिकेशन से मैच करती है तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।
साथ ही इन नौकरियों से जुड़े एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हमने नीचे 10 ऐसे करेंट अफेयर्स दिए हैं जो एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.