राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण में 12वीं पास के लिए नौकरी:10वीं पास के लिए सेना में सुरक्षा सुपरवाइजर बनने का मौका, सीधी भर्ती से सिलेक्शन

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 12वीं पास युवाओं के लिए राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण ने 40 पदों पर भर्ती निकाली है। सिलेक्शन होने पर 19,900 से 63 हजार रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। वहीं, 10 पास युवाओं के लिए सेना में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर बनने का मौका है। इन पदों पर सिलेक्शन भर्ती कैंप के जरिए किया जाएगा। कैंप कब और कहां लगेगा। इसकी जानकारी अंदर दिए गए ग्राफिक्स में पढ़िए।

आज के जॉब अपडेट्स में ग्रेजुएट कर चुके कैंडिडेट्स के लिए 3 नौकरियां हैं…

पहली नौकरी: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 40 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस जॉब के लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री वाले अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 80 हजार से 1.8 लाख रुपए तक की सैलरी मिलेगी।

दूसरी नौकरी: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस की 5000 वैकेंसी निकली है। सिलेक्शन होने पर 20 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

तीसरी नौकरी: BAMETI यानी बिहार एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एंड एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में संविदा पर 1041 वैकेंसी निकली हैं। सिलेक्शन होने पर 30 हजार रुपए तक की मंथली सैलरी मिलेगी।

आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

ऊपर ग्राफिक में शामिल कोई भी भर्ती आपकी क्वालिफिकेशन से मैच करती है तो तुरंत अप्लाई करें। अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

साथ ही इन नौकरियों से जुड़े एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए हमने नीचे 10 ऐसे करेंट अफेयर्स दिए हैं जो एग्जाम में पूछे जा सकते हैं।