लखनऊ में मास्क ना लगाना सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर बिना मास्क घूम रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जुर्माना लगाया। बुधवार सुबह से ही पुलिस की टीम प्रदेश सपा कार्यालय के बाहर खड़ी हो गई।
मास्क ना पहनने वालों का कटा चालान
इस दौरान बिना मास्क के जो भी नजर आया उसका 100 रुपए का चालान किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह से करीब 100 से ज्यादा लोगों पर चालान किया गया है। चालान की सूचना के बाद कई कार्यकर्ता जो मास्क लगाकर नहीं गए थे वो कार्यालय पहुंचने से पहले अगल-बगल की दुकानों से मास्क खरीदने लगे।
टिकट न मिलने पर प्रसपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
सुल्तानपुर की लंभुआ सीट पर टिकट बदले जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई। हालांकि उनको कुछ देर बाद छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गलत प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। वो लोग PSPL से थे। बताया कि वो लोग वहां से दावेदारी कर रहे थे लेकिन उनका टिकट काट दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.