यूपी में कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाया है। कहा कि BJP भी अब सपा सरकार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों ने एक दलित परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जो बता रही है कि यूपी में कानून की क्या व्यवस्था है। योगी के सारे दावों की इस घटना ने पोल खोल दी है। मायावती ने कहा कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे। बता दें कि उन्होंने सोशल पर ट्वीट कर भाजपा पर हमला किया।
मायावती के 2 पोस्ट
प्रियंका गांधी मिलीं थीं पीड़ित परिवार से
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। महिलाओं ने प्रियंका के हाथ पकड़कर रोने लगीं। कहा कि हमारी कोई नहीं सुन रहा है। घर में सिर्फ महिलाएं ही बची हैं। तकरीबन 35 मिनट प्रियंका ने पीड़ित परिवार के साथ बिताए। उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होने पर कहा कि इस सरकार में गरीब, दलित एवं वंचित की कोई सुनवाई नहीं है।
क्या था पूरा मामला
गुरुवार को एक दलित परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर हत्या, दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर फाफामऊ राम केवट पटेल सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.