राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर अखिलेश का बयान:बोले- विपक्ष को नगण्य मुकदमों में फंसाकर अपना भविष्य देख रही BJP

लखनऊ3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलेश और राहुल की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
अखिलेश और राहुल की फाइल फोटो।

सपा प्रमुख ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर शुक्रवार को पहला बयान दिया। उन्होंने कहा," BJP की सरकार यूपी में आई है, तब से प्रशासन का साथ लेकर झूठे मुकदमे लगवाए। प्रशासन और शासन ने मिलकर सपा के सदस्यों की सदस्यता ली है।

आजम खान और उनके बेटे की भी सदस्यता गई। दूसरे कैडर के अधिकारी को बुलाया गया कि आपको समाजवादी पार्टी के सदस्य की सदस्यता लेनी है। आज कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल की सदस्यता गई है।

ट्ववीट कर लिखा,"विपक्ष को नगण्य मुकदमों में फंसा कर अपना राजनीतिक भविष्य साधने वाली भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है। फिलहाल, लखनऊ समेत कांग्रेस नेता पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है।"

प्रियंका गांधी ने भी किया ट्ववीट

बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?

ट्वीट कर लिखा " नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr ललित मोदी घोटाला- 425 Cr, मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr, जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, बीजेपी उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?"

लखनऊ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।
लखनऊ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कहा था कि- "डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।"

खबरें और भी हैं...