विधान सभा 2022 चुनाव में सपा गठबंधन की पहली सूची जारी हो गई है। आरएलडी को 19 और समाजवादी पार्टी को 10 सीट मिली। आरएलडी ने ट्वीट कर दी जानकारी। पहले राउंड का चुनाव 10 फरवरी को होने वाला है। इसके लिए यह सूची आई है। पश्चिमी उप्र आरएलडी सबसे मजबूत है। ऐसे में गठबंधन की तरफ से यह सूची आरएलडी ने जारी की है। बताया जा रहा है कि पहले और दूसरे राउंड के लिए प्रत्याशियों की सूचना शुक्रवार को जारी हो जाएगी। दोनों ही राउंड में गठबंधन में आरएलडी और सपा के उम्मीदवार ही इस सूची में होंगे।
इससे पहले पांच सीट पर प्रत्याशी घोषित हो गए थें। इसमें मीरापुर से चंदन गुर्जर, साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा,किठौर-मेरठ से शाहिद मंजूर, खतौली से रूपेश सैनी और चरथावल से पंकज मालिक का नाम शामिल है। इससे पहले सपा बुधवार को टीएमसी और एनसीपी को एक - एक सीट दिया था। उनके प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही हो गई थी। ऐसे में 403 सीट में अब सपा गठबंधन की 32 सीट फाइनल हो गई है।
TMC और NCP को मिलेगी एक - एक सीट
इस दौरान सपा ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और शरद पवार की पार्टी एनसीपी के लिए भी एक - एक सीट छोड़ेगी। इसमें टीएमसी के लिए मिर्ज़ापुर , NCP के लिए बुलंदशहर की अनूपशहर सीट सपा गठबंधन छोड़ेगा। बताया जा रहा है कि अनूप शहर से एनसीपी के केके शर्मा और मिर्जापुर से TMC के ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।
महान दल को मिला पहला टिकट
सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को दिया गया है। हालांकि, अभी सपा की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। केशवदेव का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्रपकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.