लखनऊ में आज इन रास्तों से नहीं जाएंगे वाहन:मोहर्रम जुलूस पर किया गया रूट डायवर्जन, सुबह सात बजे से लागू है व्यवस्था

लखनऊ7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मोहर्रम की 10वीं तारीख पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को लखनऊ के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। यह डायवर्जन सुबह सात बजे से लागू कर दिया गया है और जुलूस के खत्म तक लागू रहेगा।

जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से होते हुए चौकी पाटानाला चौक से शुरू होकर नक्खास, बाजारखाला कर्बला तालकटोरा पहुंचकर खत्म होगा।

टुडियागंज से आगे कर्बला की तरफ नहीं जा सकेगा कोई वाहन

  • टुडियागंज तिराहे से नक्खास और लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • नक्खास तिराहे से टुडियागंज की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इधर, जाने वाले लोग रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
  • हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी वाहन हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  • मिल एरिया तिराहे से कोई भी वाहन बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह वाहन राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  • बालाजी मंदिर तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी होते हुए कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजीपुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।
  • विक्रम कॉटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लंगड़ा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम होकर जाएगा।
  • मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे। इधर से आने वाले वाहन आलमबाग होकर जाएंगे।

महानगर कर्बला के लिए डायवर्जन सुबह नौ बजे से होगा लागू

  • फैजाबाद रोड, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाले रोडवेज, सिटी बस जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवर ब्रिज, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • हजरतगंज की तरफ से आने वाली बसें और अन्य वाहन स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन बंधा रोड, हनुमान सेतु होते हुए जाएंगे।
  • गोलमार्केट, पोस्ट आफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। इधर जाने वाले वाहन 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेंगे।
  • सेंट्रल बैंक तिराहा से बसें और अन्य वाहन निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी के रास्ते जाएगा।
  • लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।
  • कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से वाहनों को बादशाहनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इधर, से जाने वाले वाहन सर्वोदयनगर पुल चौराहा होते हुए पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेंगे।
  • पोस्ट आफिस महानगर चौराहे से भी बादशाहनगर की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।

तेलीबाग बाजार कर्बला के लिए डायवर्जन दोपहर एक बजे से लागू

  • तेलीबाग पुल से वाहन तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बंगला बाजार पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • सुभानी खेड़ा चैराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

जुलूस के मार्ग पर यातायात में दिक्कत आने पर यहां करें संपर्क
ताजिया जुलूस मार्ग पर यातायात संबंधित कोई दिक्कत आने पर कंट्रोल रूम पर फोन करके मदद ली जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर फोन कर समस्या बतानी होगी।